फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पूंछ थाना इलाके में दोस्तों के साथ नहाने गए छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई। छात्र कोचिंग से लौटते समय दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। उधर, कनपटी पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पूंछ के ग्राम कनैछा निवासी जयप्रकाश अहिरवार का बेटा पवन कुमार (16) कक्षा 12 का छात्र था। वह घर से कोचिंग के लिए निकला था। कोचिंग से लौटते समय वो अपने दोस्त गांव में ही रहने वाले सर्वेश और रामू के साथ घर से दो किलोमीटर दूर बेतवा नदी में नहाने चला गया था। अचानक वह गहरे पानी में चला गया, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई।
दोस्तों की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मशक्कत के बाद उसके शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने बताया कि पवन की मौत की सूचना उन्हें काफी देर बाद दी गई। उसकी कनपटी में चोट के निशान भी पाए गए हैं। इस पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई। पवन दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई अमन है। जबकि, पिता खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें