फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में बरती जाए पूर्ण पारदर्शिता : जवाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। शनिवार को गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत मोंठ गल्ला मंडी पहुंचकर धान खरीद की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके दौरान उन्होंने किसानों और व्यापारियों से संवाद कर अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ खरीद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने कहा कि जो भी किसान मंडी में धान लेकर आ रहे हैं, उनकी धान पर बोली हर हालत में कराई जाए। सचिव को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। विधायक ने व्यापारियों से भी चर्चा की और उन्हें धान की खरीद में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों से धान का उचित मूल्य पर ही खरीद की जाए और तौल प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष हो। किसानों का भुगतान समय पर किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े। विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कपिल मुदगिल, राजा जौरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें