फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-ललितपुर में भयावह हुए हालात, कोरोना से 10 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी में कोरोना वायरस से हालात भयावह हो चुके हैं। ललितपुर में भी संक्रमण कहर बरपा रहा है। सोमवार को दोनों ही जनपदों में कोरोना से दस लोगों की मौत हो गई। 723 नए मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन

झांसी में सोमवार को 3665 सैंपलों की जांच की गई। इनमें आरटीपीसीआर से 1248, ट्रू नेट से 36 और एंटीजन किट से 2381 नमूने जांचे गए, जिसमें 457 संक्रमित सामने आए हैं। वहीं, सीपरी बाजार निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, सिविल लाइन निवासी 65 साल के वृद्ध, सुंदर विहार कॉलोनी के 85 साल के बुजुर्ग, सिद्धेश्वर नगर की 58 वर्षीय महिला, सीपरी बाजार के 52 साल के व्यक्ति, बीकेडी चौराहा के पास निवासी 57 साल के व्यक्ति और राजगढ़ निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई है। झांसी में अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 191 हो गई है। वहीं, अब संक्रमितों की संख्या 17087 और एक्टिव केस 5037 हो गए हैं। थोड़ी राहत की बात ये रही कि अस्पतालों से 230 मरीजों को डिस्चार्ज भी कर दिया गया। अब झांसी का रिकवरी रेट 69.40 प्रतिशत हो गया है। मौजूदा समय में 533 लक्षण वाले मरीज हैं। इनमें 105 गंभीर हैं।
वहीं, ललितपुर में कोरोना के 1499 नमूनों की जांच हुई। इसमें 266 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, तीन मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। अब जिले में एक्टिव मरीजों का कुल आंकड़ा 1900 पर पहुंच गया है। 64 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें