फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की हड़ताल जारी, विधायकों को दिए ज्ञापन

विज्ञापन
strike
विज्ञापन
झांसी। गल्ला मंडी व्यापारियों ने हड़ताल के तीसरे दिन भी मंडी पूरी तरह बंद रखी। किसी भी तरह की लोडिंग, अनलोडिंग का काम नहीं हुआ। इसके अलावा व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने झांसी के जनप्रतिनिधियों से मिलकर ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने सदर विधायक रवि शर्मा और बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा से मुलाकात की। विधायकों को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि मंडी शुल्क की दोहरी नीति से वह परेशान हैं। एक समान मंडी शुल्क होना चाहिए। गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष के मुताबिक सदर विधायक ने कहा कि व्यापारी देश की रीढ़ की हड्डी हैं। मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से भी भेंट की है, इसका शीघ्र समाधान किया जाएगा। बबीना विधायक ने कहा व्यापारी देश का अभिन्न अंग हैं। शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर इस समस्या को दूर किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में प्रताप सिंह राठौर, रमेश चंद्र गुप्ता, विटोल राय, बालकिशन तौला, अमित अग्रवाल, सुबोध गुप्ता, हरभजन साहू, अशोक अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें