अक्षय यादव ने भेजी दतियागेट फिल्टर जाने वाली सड़क की तस्वीर।
झांसी। सड़कों के गड्ढों को दूर कराने के लिए लोग अफसरों के दफ्तर तक चक्कर काटकर थक चुके, लेेकिन जिम्मेदार सुनने को तैयार नहीं हैं। अपने क्षेत्र की खस्ता हाल सड़कों की दुर्दशा को लेकर लोग अमर उजाला के अभियान सेल्फी विद गड्ढा से जुड़ रहे हैं। बुधवार को भी लोगों ने गड्ढे के साथ सेल्फी खींचकर समस्या को बताया। बारिश में सड़कों पर गड्ढे और मुसीबत बढ़ा रहे हैँ। लोगों को निकलने में खासी दिक्कत हो रही है।
शिवपुरी रोड निवासी राहुल यादव ने करौंदी माता मंदिर के पास हुए गड्ढे की तस्वीर भेजी। सड़क गड़्ढों में तब्दील हो चुकी है। आए दिन लोग हादसों के शिकार होते हैं। उन्होंने कहा कि इस गड्ढे को भरवाया जाए।
अक्षय यादव ने फिल्टर मार्ग थापक बाग की गड्ढों से भरी सड़क की तस्वीर भेजी। उन्होंने कहा कि इस सड़क का हाल बेहद खराब है। कई बार अधिकारियों तक यह मामला पहुंच चुका है, लेकिन सड़क निर्माण तो दूर गड्ढों को वैकल्पिक संसाधनों से भरा भी नहीं गया है। नगर निगम के अधिकारियों को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।
हेमंत सोनी ने राकेशपाल की कालोनी के पास लहर की देवी खदान रोड पर जर्जर सड़क और गड्ढों के साथ सेल्फी को अमर उजाला के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि सड़क से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे अधिकारियों को भरवाना चाहिए। ताकि लोगों की मुसीबत कम हो सके।
----------
आप भी भेजें तस्वीर
सड़क पर गड्ढों में गिरकर लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए अमर उजाला ने सेल्फी विद गड्ढा अभियान शुरू किया है। एक जागरूक नागरिक का कर्तव्य पूरा करते हुए आप गड्ढे के साथ सेल्फी खींचकर हमें भेजें, जिसे हम अमर उजाला में प्रकाशित करेंगे। इतना ही नहीं, समस्या के समाधान के लिए जिम्मेदार विभाग तक पहुंचाएंगे। सेल्फी के साथ नाम तथा उस जगह का नाम जरूर लिखें जहां सड़क पर गड्ढा है। सेल्फी मोबाइल नंबर 9415183605 पर भेजी जा सकती है।
राहुल यादव ने भेजी शिवपुरी मार्ग पर गड्ढे की तस्वीर।