फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में आज से बढ़ेगी सख्ती, मास्क पहनना अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच झांसी में शनिवार से सख्ती शुरू हो जाएगी। मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके बिना न तो बाजारों में घूम सकेंगे और न दुकानों पर सामान ले सकेंगे। यदि कोई दुकानदार अपने यहां कोविड नियमों का उल्लंघन कराता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई संभव है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच झांसी में लगातार कोरोना के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। इसके बावजूद लोग बाजारों में बिना मास्क के घूम रहे हैं। जबकि, कोरोना की दूसरी लहर में झांसी में बेहद भयावह हालात पैदा हो गए थे। बड़ी बात ये है कि कई मरीजों में कोरोना के लक्षण ही नहीं दिखे हैं। ऐसे में ये गंभीर बीमारियों का शिकार लोगों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। किसी न किसी परिवार में कोई बुजुर्ग और गंभीर बीमारी से ग्रसित रोगी होता है। ऐसे में नौजवान और स्वस्थ लोग कोविड नियमों का उल्लंघन कर इन पर भारी पड़ सकते हैं। वहीं, सरकार ने शनिवार से नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया है। साथ ही मास्क, सैनिटाइजर को अनिवार्य कर दिया है। व्यापारियों को मास्क नहीं तो सामान नहीं का मंत्र दिया है। ऐसे में झांसी में शनिवार से सख्ती शुरू हो जाएगी। पुलिस मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई कर सकती है। वहीं, अफसर भी सड़कों पर उतरेंगे और कड़ाई से कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराएंगे।
शासन के नियमों का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा। सभी लोगों से अपील है कि मास्क पहनकर ही घरों से बाहर निकलें। दुकानदार भी अपने यहां आने वाले ग्राहकों को मास्क पहने होने पर ही सामान दें। वरना कार्रवाई की जाएगी। - राजेश राय, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें