फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर होने वाली कार्रवाई को सात पुश्तें याद रखेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधियों पर होने वाली कार्रवाई को सात पुश्तें याद रखेंगी
विज्ञापन

झांसी। प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ने रविवार को मऊरानीपुर पहुंचकर गोली कांड में मारे गए सराफा कारोबारी अशोक अग्रवाल के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि सात पुश्तें याद रखेंगी।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी के घर पहुंचे मंत्री ने 13 जून को हुई गोलीकांड की घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही हर संभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वे मृतक कारोबारी की पत्नी के खाते में हर माह आजीवन दस हजार रुपये की सहायता राशि देंगे। साथ ही पुत्री की शादी में एक लाख रुपये की मदद उपलब्ध कराएंगे। मंत्री ने कहा कि इस पूरी घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश को अपराध मुक्त करने का बीड़ा उठा रखा है। व्यापारियों को भी मजबूत होना होगा। व्यापारी अपराधियों से संबंध न रखें। सूदखोरों के चंगुल में फंसने की जगह बैंकों की मदद लें। व्यापारी सेल टैक्स, इनकम टैक्स समेत अन्य कर जमा करें, परंतु गुंडा टैक्स कतई न दें। कोई भी कितना बड़ा गुंडा माफिया हो, उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें