फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूमोकॉकल टीका से थमेंगी निमोनिया से होने वाली मौतें

विज्ञापन
stop nimonia death for newmocokal vaccine
विज्ञापन
झांसी। जिले में पहली बार सरकारी स्तर पर आठ अगस्त से एक साल तक के बच्चों को न्यूमोकॉकल का टीका निशुल्क लगाया जाएगा। यह टीका बच्चों को निमोनिया व अन्य गंभीर संक्रमण से बचाएगा। इससे निमोनिया से होने वाली मौतों में भी कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन

टीकाकरण के चौथे चरण में झांसी समेत प्रदेश के 56 जिलों को शामिल किया गया है। आठ अगस्त से यह टीका अन्य महत्वपूर्ण वैक्सीन के साथ ही बच्चों को लगना शुरू हो जाएगा। पहला टीका डेढ़ महीने, दूसरा साढ़े तीन महीने और तीसरा नौवें माह में टीका लगेगा। हर बुधवार और शनिवार को होने वाले टीकाकरण दिवस पर इसे लगाया जाएगा।
मार्केट में तीन से चार हजार का डोज
जानकारों ने बताया कि न्यूमोकॉकल का टीके की एक डोज की कीमत बाजार में तीन से चार हजार रुपये है। ऐसे में सरकारी स्तर पर निशुल्क लगने से निम्न आय वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि प्रति बच्चे पर टीके का कोर्स पूरा होने में 10 से 12 हजार रुपये खर्च आता है।
विज्ञापन

एक साल तक के सर्वाधिक बच्चे निमोनिया से मरते
निमोनिया बच्चों के लिए कितना खतरनाक है, यह झांसी के आंकड़ों से ही समझा जा सकता है। झांसी में शून्य से एक साल तक के 41 बच्चों की मौत प्रति एक हजार जीवित शिशुओं में हो जाती है। इसमें सबसे ज्यादा मौतें निमोनिया से होती हैं। वहीं, बच्चों में न्यूमोकॉकल इंफेक्शन से होने वाला निमोनिया काफी अधिक है। न्यूमोकॉकल टीका लगने से मृत्युदर में काफी गिरावट आने की उम्मीद है।
न्यूमोकॉकल टीका लगाने के लिए शासन से आदेश प्राप्त हो गए हैं। आठ अगस्त से यह टीका एक साल तक के बच्चों को लगाना शुरू हो जाएगा। जिले में 30 हजार बच्चों को यह टीका लगाने का लक्ष्य है। तीन अगस्त से स्टाफ को इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाने लगेगा।
विज्ञापन

- डॉ. एके त्रिपाठी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें