फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमीट्रिक हाजिरी स्लिप न मिलने पर रोकें अगस्त के वेतन बिल : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग में बिचौलियों की भूमिका पर लगाए अंकुश, विकास कार्यों की समीक्षा में जालौन प्रथम, झांसी रही द्वितीय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अधिकारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से जनसमस्याओं का निराकरण करें। कार्मिकों की बायोमीट्रिक मशीन पर उपस्थित दर्ज कराई जाए। कोषाधिकारी से कहा कि बायोमीट्रिक उपस्थिति स्लिप उपलब्ध होने पर ही अगस्त के वेतन बिलों का भुगतान पूर्ण किया जाए। आरटीओ में बिचौलियों की भूमिका पर अंकुश लगाया जाए। यह निर्देश मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने मंगलवार को मंडलीय समीक्षा के दौरान दिए।
समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति में जालौन प्रथम और झांसी द्वितीय रहा। मंडलायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निराकरण में संवेदनशीलता से कार्य करें। आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का निस्तारण असंतोषजनक मिलने पर नाराजगी जताई। कहा, शिकायतों का निस्तारण समय सीमा में गुणवत्तापरक से नहीं होने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय अधिकारी सप्ताह में दो दिन निर्धारित कर जिला स्तरीय कार्यालयों का निरीक्षण करके रिपोर्ट दें। कार्मिकों की ससमय उपस्थिति के लिए बायोमीट्रिक मशीन लगवाकर उपस्थित दर्ज कराई जाए। कोषाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित विभाग के वेतन बिलों के साथ बायोमीट्रिक उपस्थिति स्लिप उपलब्ध कराने पर ही माह अगस्त के वेतन बिल का भुगतान पूर्ण किया जाए। इस दौरान डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम झांसी अविनाश कुमार, डीएम जालौन राजेश कुमार पांडेय, डीएम ललितपुर अक्षय त्रिपाठी, एसएसपी राजेश एस, एडीएम प्रशासन उमाकान्त त्रिपाठी, ज्वाइंट कमिश्नर ऋषिमुनि उपाध्याय, सीडीओ झांसी जुनैद अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें