फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सावन शुरू होते ही छाई फलों पर महंगाई, डेढ गुना तक बढ़े दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। सावन शुरू होते ही फलों की कीमतों में वृद्धि हुई है। व्रत में खाने वाले सिंघाड़े का आटा और राजगिरा के दामों में डेढ़ गुना तक वृद्धि हो गई हैं। वहीं, बाजार में हवन पूजन की सामग्री में मामूली अंतर आया है।
बस स्टैंड पर फल विक्रेता अयान ने बताया कि अधिकतर फल बाहर से आते हैं और सावन में इनकी मांग भी बढ़ जाती है। फलों की आवक कम होने के कारण कीमतें बढ़ गई हैं। वहीं, सावन के व्रत में खाने की चीजों के दाम बढ़ गए हैं। सिंघाड़े का आटा 160 रुपये से 200 रुपये प्रति किलो, राजगिरा 160 से 200 रुपये प्रति किलो, साबूदाना 100 रुपये किलो, कुटू का आटा 160 रुपये प्रतिकिलो, मूंगफली का दाना 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फल पहले अब
लंगडा आम 60 रुपये 80 रुपये
दशहरी आम 80 रुपये 100 रुपये
केला 30 रुपये 40 रुपये
कश्मीरी सेव 100 रुपये 120 रुपये
मौसमी 70 रुपये 80 रुपये
खरबूजा 40 रुपये 100 रुपये
कीवी 100 रुपये(4 पीस) 100 रुपये (3 पीस)
पपीता 40 रुपये 50 रुपये
अनानास 80 रुपये 100 रुपये
(नोट : कीमतें प्रति किलोग्राम में)

........................................................

नहीं लगनी है......
सावन में हवन पूजन की सामग्री, पीतल की मूर्तियां, झूले, डमरु,रुद्राक्ष माला लोग खरीद रहे है। मानिक चौक स्थित मूर्ति कारोबारी ओम प्रकाश राय ने बताया की सावन में पूजा के लिए पीतल की नई नई वैरायटी आई हैं जो लोगों को खूब पसंद आ रही है।

पीतल के झूले - 100 रुपए से 1500 रुपए

डमरु - 40 रुपए से 120 रुपए
त्रिशूल - 60 रुपए से 800 रुपए

पत्थर के शिव,नंदी- 100 रुपए से 500 रुपए

रुद्राक्ष माला - 120 रुपए से 500 रुपए



तिपाईया स्टैंड - 100 रुपए से 550 रुपए

शंख - 100 रुपए से 800 रुपए

शिव परिवार - 280 रुपए 800 रुपए

गंगा जल - 25 रुपए

भस्म - 25 रुपए पैकेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें