फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मुंबई राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, बी-5 कोच का कांच टूटा

Thu, 09 Jul 2026 02:53 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में मंगलवार रात करारी व चिरुला के बीच शरारतीतत्वों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से बी-5 कोच का कांच क्षतिग्रस्त हो गया। झांसी पहुंचने पर गाड़ी की जांच के बाद आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हजरत निजामुद्दीन से चलकर मुंबई जा रही राजधानी एक्सप्रेस डाउन मंगलवार रात ग्वालियर से निकलकर झांसी आ रही थी। इसी दौरान चिरुला व करारी के बीच किसी ने गाड़ी पर पथराव कर दिया। इससे बी-5 कोच का कांच क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर झांसी आई ट्रेन को आरपीएफ के साथ सीएंडडब्ल्यू स्टॉफ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लेकिन पत्थर से किसी यात्री के चुटहिल न होने पर रेलवे ने राहत की सांस ली। वहीं जांच में पाया कि पत्थर की गति तेज होने से कांच के बाहरी लेयर हीं नहीं, अंदर की लेयर भी क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी का सिग्नल होने के कारण झांसी में कांच की मरम्मत नहीं हो सकी।
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस में पत्थर लगने से कोच का कांट टूट गया है। आरपीएफ ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।000000
नहीं थम नहीं गाड़ी पर पथराव की घटनाएं,,
ट्रेनों में पथराव की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की सख्त पहरेदारी के बाद भी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। 25 जून को करारी व चिरुला के बीच गतिमान एक्सप्रेस में पथराव की घटना के बाद ठीक उक्त सेक्शन में एक बार फिर मुंबई राजधानी को निशाना बनाया गया है। इधर जीआरपी व आरपीएफ लगातार पथराव की घटनाओं को रोकने के लिए ड्रोन तक की मद्द ले रहा है। फिर भी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथराव की प्रमुख घटनाएं
09 मार्च को सिथौली व सोनागिर के बीच शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, सी-6 का कांच टूटा
15 मई को ताज एक्सप्रेस में ग्वालियर स्टेशन पर पथराव, डी-1 कोच के कांच टूटा
16 मई को तालबेहट सेक्शन में खजुराहो वंदेभारत में पथराव, सी-14 का कांच टूटा
25 जून को करारी व चिरुला के बीच गतिमान एक्सप्रेस में पथराव, ई-2 का कांच टूटा
27 जून को मुस्तरा में खड़ी बरौनी एक्सप्रेस में पथराव, ए-1 कोच का कांच टूटा
07 जुलाई को करारी व चिरुला के बीच मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में पथराव, बी-5 कोच का कांच टूटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें