फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गरौठा (झांसी)। गरौठा के पसौरा गांव में गैंगस्टर के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने घेरकर पथराव कर दिया। इसके चलते पुलिस टीम को जान बचाकर भागना पड़ा हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने दोबारा दबिश देकर आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हमला करने के आरोप में दो नामजद समेत एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उनकी तलाश में पुलिस गांव में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पसौरा निवासी मुकेश उर्फ बबलू काफी समय से गैंगस्टर में वांछित है। उसकी तलाश में शुक्रवार देर-रात गरौठा थाने से दरोगा सूर्यकांत त्रिपाठी की अगुवाई में आशुतोष पटेल, विपिन कुमार समेत अन्य सिपाही गांव में दबिश देने पहुंचे। पुलिस के गांव में पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी के परिवार समेत उसके परिचित लामबंद हो गए। उन लोगों ने पुलिस को घेरकर पथराव शुरू कर दिया। अचानक पथराव होने पर पुलिस टीम में भगदड़ मच गई। लाठी एवं डंडे लिए गांव के लोगों ने पुलिसकर्मियों को खदेड़ लिया। बवाल की सूचना पुलिसकर्मियों ने तुरंत गरौठा थाने को दी। थोड़ी देर में थाने से भारी पुलिस बल गांव पहुंच गया। गांव को चारों ओर से घेरकर पुलिस टीम गांव के अंदर पहुंची। यहां पुलिस ने गैंगस्टर आरोपी मुकेश को उसके घर के पास से धर- दबोचा। पुलिस टीम पर हमला करने वालों की तलाश की गई लेकिन, सभी आरोपी गांव से फरार हो गए। सीओ गरौठा आभा सिंह के मुताबिक गैंगस्टर आरोपी बबलू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया जबकि पुलिस टीम के कार्य में बाधा डालने के आरोप में लवकुश, लाखन समेत अन्य अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें