फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजुराहो ललितपुर स्पेशल ट्रेन से पत्थर टकराया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। खजुराहो ललितपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन से शनिवार की सुबह खरगापुर व सरकानपुर के बीच पत्थर टकराया गया। इस बात की जानकारी चालक ने स्टेशन मास्टर को दी। हालांकि, मौके पर पहुंचे इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी को मौके पर कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह दस बजे 04117 खजुराहो ललितपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन खरगापुर से सरकानपुर स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी। तभी किलोमीटर नंबर 1115/3 पर चालक को इंजन से किसी बड़े पत्थर के टकराने की आवाज आई। कुछ दूरी पर चालक ने ट्रेन को रोका और इंजन की जांच की। सब कुछ ठीक मिलने पर ट्रेन को आगे बढ़ाया। चालक ने मामले की जानकारी सरकनपुर स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पीडब्ल्यूआई ने अपने अधीनस्थ कर्मचारी को मौके पर भेजा, लेकिन मौके पर कोई बड़ा पत्थर नहीं मिला।
आज निरस्त रहेगी झांसी आगरा स्पेशल ट्रेन
झांसी। झांसी आगरा व आगरा झांसी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का 17 अक्तूबर को संचालन निरस्त रहेगा। यह ट्रेन दतिया, सोनागिर, डबरा, आंतरी, ग्वालियर, बानमोर, मुरैना, हेतमपुर, धौलपुर, मनिया, जाजऊ, भांडई स्टेशन पर रुकती है।
विज्ञापन

रेल रोको आंदोलन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
झांसी। किसानों ने 18 अक्तूबर को रेल रोको आंदोलन की घोषणा की है। इस आंदोलन के चलते आरपीएफ व जीआरपी सतर्क हो गई है। साथ ही रेल संचालन पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें