फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारसेवक जगत प्रकाश की मूर्ति का अनावरण कल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। खंडेराव गेट तिराहे पर कारसेवक जगत प्रकाश अग्रवाल की मूर्ति का अनावरण और मार्ग का लोकार्पण शनिवार को होगा। इसको लेकर बृहस्पतिवार को हुई बैठक में धर्माचार्य हरिओम पाठक ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है। राम मंदिर निर्माण के लिए अपने प्रणों की आहुति देने वाले जगत प्रकाश की प्रतिमा का अनावरण अपने आप में ऐतिहासिक समय है।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक प्रदीप सरावगी ने कहा कि तत्कालीन गोलीकांड में घायलों और जगत प्रकाश अग्रवाल के परिजनों का सम्मान झांसी का गौरव बढ़ाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम के लिए उपस्थित लोगों ने तमाम सुझाव दिए। समाजसेवी और व्यापारियों ने कहा कि 21 पंडितों से मूर्ति का अनावरण कराते समय हर राम भक्त अपने घर में दीपक जलाएं। मूर्ति के चारों तरफ रेडियम लाइट का भी सुझाव दिया गया। कार्यक्रम का संचालन नंदकिशोर भिलवारे ने किया। इस दौरान विहिप से पंकज गुप्ता, उदय राजपूत, रतन कुशवाहा, केके गुप्ता, आलोक चतुर्वेदी, संजीव पटेरिया, जेपी सिंह, संजीव तिवारी, प्रभुदयाल साहू, सुरेश मलकानी, उमेश गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, सुधांशु दीक्षित, प्रणय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें