फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को टेंशन

Mon, 21 Aug 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
station jhansi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर तमाम अव्यवस्थाओं के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक पर बना एस्केलेटर खराब पड़ा है। आरक्षण कार्यालय के पास खुदा गड्ढा लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। प्लेटफार्म पर घूमते आवारा जानवर समस्या बने हुए हैं।
रेलवे स्टेशन पर नया फुट ओवरब्रिज सात जून 2015 को यात्रियों के लिए खोल दिया गया था। पुल पर चढ़ने के लिए 59 सीढ़ियां बनाई गई है। किसी के भी लिए एक साथ सामान लेकर इतनी सीढ़ियां चढ़ना-उतरना कठिन है। प्लेटफार्म एक पर चढ़ने-उतरने के लिए एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियां) है। मगर, प्लेटफार्म दो-तीन और चार-पांच पर स्वचालित सीढ़ियां नहीं है। ऐसे में यात्रियों को पुल पर चढ़ने के लिए सीढ़ियों का ही सहारा लेना पड़ रहा है। प्लेटफार्म दो-तीन पर एस्केलेटर लगाने के लिए एक साल पहले उपकरण मंगाए गए थे, जो आरक्षण कार्यालय के पास रख दिए गए। संबंधित कंपनी ने एस्केलेटर लगाने के लिए गड्ढा भी खोद दिया, लेकिन कुछ दिन में ही बंद हो गया। इससे एस्केलेटर के उपकरण तो खराब हो ही रहे है आरक्षण जाने का रास्ता भी जाम है।
विज्ञापन

आरक्षण कार्यालय जाने के लिए बड़ा गेट खुला हुआ है, जिससे लोग कार्यालय के बाहर तक अपने दो पहिया वाहन ले जाते हैं। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों से काम बंद है। जल्द ही निर्णय हो जाएगा।

 ये भी दिक्कतें
- रेलवे प्लेटफार्म एक पर एस्केलेटर के ठीक बगल में शेड हटने के बाद वहां यात्रियों का बैठना दूभर हो गया है। कभी धूूप तो कभी बारिश में उन्हें अपना सामान उठाकर सुरक्षित जगह की तलाश करनी पड़ती है।
- प्लेटफार्म एक जीआरपी पुल के पास, वेटिंग रूम के नजदीक और प्लेटफार्म दो पर बेंच टूटी पड़ी हैं, जिनकी रिपेयरिंग नहीं हो रही है।
- प्लेटफार्म छह पर नया शौचालय बनने का काम पूरा हो चुका है, मगर बिजली की फिटिंग न होने के कारण इस पर ताला पड़ा हुआ है।
- गदाई (स्टेशन रहने वाले लावारिस बच्चे और युवक) डस्टबिन से पॉलिथीन निकालकर शेड पर बैठ जाते हैं और काम का सामान निकालने के बाद कूड़ा वहीं छोड़ देते हैं।
- रेलवे परिसर में प्रीमियर पार्किंग के किराए को लेकर आए दिन झगड़े हो रहे हैं।
- प्लेटफार्म नंबर एक पर मुख्य टिकट निरीक्षक स्टेशन के कक्ष से टिकट चेकिंग लॉबी के बाहर तक की दीवारों तक वर्गाकार ग्लोसाइन बोर्ड नीचे की तरफ लगा दिए गए हैं। इसकी चपेट में आने से कई यात्रियों के कपड़े तक फट चुके हैं।
विज्ञापन



निरस्त रही उत्कल एक्सप्रेस
झांसी। मुजफ्फरनगर रेल हादसे के कारण रविवार को हरिद्वार से पुरी जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस निरस्त रही। इस ट्रेन के न आने से 30 से अधिक यात्रियों को अपने आरक्षण निरस्त कराने पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें