फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होने वाली शिक्षिका बोलीं हमेशा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

विज्ञापन
शिक्षिका - सुमन गुप्ता - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। प्राथमिक विद्यालय कोट की शिक्षिका डॉ. सुमन गुप्ता का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए हुआ है। उन्हें पूर्व में राज्य में उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान भी मिल चुका है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया है। नवाचार के तहत बच्चों को पढ़ाई कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में प्राथमिक विद्यालय कोट में आई थी। तब विद्यालय की स्थिति बेहतर नहीं थी। विद्यार्थी भी नहीं आते थे। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया और नवाचार के तहत पढ़ाई कराई। ऐसे में सभी विद्यार्थी नियमित भी आने लगे और अभिभावक भी बच्चों को विद्यालय भेजने लगे। गांव वालों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से उनका विद्यालय कॉन्वेंट स्कूल की तरह नजर आता है। विद्यालय में झूले, खिसक पट्टी, फर्नीचर, कंप्यूटर प्रोजेक्टर आदि सभी संसाधन विद्यार्थियों को प्राप्त है। पिछले 5 वर्षों में विद्यार्थियों की संख्या भी बड़ी है। जो अभी 127 है। ऑनलाइन पढ़ाई में नियमित रूप से 70 विद्यार्थी जुड़कर पढ़ रहे हैं। उनके अनुसार विद्यालय में उन्होंने हेड बॉय व हेड गर्ल भी बनाए हैं जो मॉनिटरिंग करते हैं। डॉ. सुमन के अनुसार राज्य अध्यापक पुरस्कार पाकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। उनकी मेहनत सार्थक हो गई है। उन्होंने बताया कि टीचरों के कौशल विकास के लिए वेबिनार में प्रशिक्षण दिया था। जिसमें देश विदेश के शिक्षा विशेषज्ञ जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें