फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड मरीजों को अब फीडबैक देना अनिवार्य

विज्ञापन
covid patient feedback
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना मरीज को सुविधाओं और सेवाओं का ऑनलाइन या ऑफलाइन फीडबैक देना अनिवार्य कर दिया गया है। ताकि, आम लोगों तक सही जानकारी प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

डीएम आंद्रा वामसी, मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर और कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. अंशुल जैन ने निर्णय लिया है कि ऐसे कोविड मरीज जो फीडबैक देने में असमर्थ हैं, वह हेल्पडेस्क के माध्यम से या उनके अभिभावक फीडबैक दें। उन्होंने कहा कि पेशेंट के भर्ती होने से डिस्चार्ज होने तक का फीडबैक दिया जाना है। फीडबैक ऑनलाइन या ऑफलाइन दिया जा सकता है। डीएम ने कहा कि फीडबैक में डॉक्टर की ड्यूटी, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय की ड्यूटी आदि के साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई, भोजन /नाश्ता व्यवस्था की जानकारी दें, ताकि कोई कमी हो तो उसे सुधारा जा सके। ठीक होने वाले मरीजों के लिए कोविड फीडबैक फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। यह फॉर्म मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट http://wwwmlbmcj.in/ पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें