फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ललितपुर में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने किया स्कूल चलो अभियान शुभारंभ, बोले- शत प्रतिशत बच्चे हों शिक्षित

Tue, 01 Apr 2025 04:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर

सार

श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बरेली में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। 
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। बीआरसी जखौरा पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत बच्चे स्कूल जाएं, इसके लिए सभी को मिलकर सहयोग करना है।

विज्ञापन


सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वह नियमित रूप से विद्यालय जाएं और बच्चों को बेहतर शिक्षा दें। उन्होंने कहा कि कुछ विद्यालयों में छह शिक्षक हैं तो कुछ शिक्षामित्र के सहारे चल रहे हैं, इसमें सुधार करें। सरकार जब शिक्षकों को अच्छा वेतन दे रही है तो वह भी मन लगाकर पढ़ाएं। 

सीडीओ केके पांडे ने कहा कि जनपद के 99.9 फीसदी स्कूलों का कायाकल्प हो गया है। बीएसए रणवीर सिंह ने अभियान की रूपरेखा बताई। इस मौके पर बच्चों को किताबों की किट वितरित की गई। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बरेली में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान डीएम अक्षय त्रिपाठी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें