फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाइक से घूमने निकले ग्रामीण की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नई बाइक से घूमने निकले युवक को बबीना के घिसौली गांव में तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आठ दिन पहले ही उसने बाइक खरीदी थी। उससे वह घूमने निकला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से जाखौरा निवासी सुरेश कुशवाहा (45) पुत्र तिज्जू प्राइवेट काम करता था। परिजन ने बताया कि आठ दिन पहले ही उसने नई बाइक खरीदी थी। इसी से वह चित्रकूट गया था। रविवार शाम को लौट रहा था। रात करीब 12 बजे जैसे ही वह बबीना के घिसौली गांव के पास पहुंचा। पीछे से आ रहे अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर एवं हाथ, पांव में गहरी चोट आ गई। सूचना पर बबीना पुलिस भी पहुंच गई। वाहन के पहिए उनके सिर के ऊपर से निकल गए। हादसे में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। सुरेश की मौत से पत्नी मालती समेत बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।ह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें