फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ शुरू, मशाल यात्रा निकाली

Wed, 02 Sep 2015 01:02 AM IST
झांसी(ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा यूपी नान ओलंपिक एसोसिएशन एवं क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में जिला स्कूल गेम्स 2015 खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


 
ऐतिहासिक दुर्ग से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक अनिल जी, फाउंडेशन के संरक्षक विजय सरावगी व क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी ने गणेश पूजन कर मशाल यात्रा प्रारंभ की। मशाल यात्रा जीवन शाह, बीकेडी चौराहा से होती हुई ध्यानचंद स्टेडियम पहुंची। मशाल उत्तराखंड के पूर्व मंत्री द्रोणाचार्य अवार्डी नारायण सिंह राणा को दी गई। इसके पश्चात विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। सेंट मार्क्स, गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज, भानीदेवी गोयल स्कू ल, आरएनएस, बालाजी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सामूहिक गान किया और मल्लखंभ में साहसिक प्रदर्शन किया। पिरामिड बनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


इस अवसर पर आयोजन सचिव कमल मल्होत्रा, सह सचिव नगेंद्र वर्मा, अंचल सरावगी, संजीव त्रिपाठी, समन्वयक विजय गुप्ता, अनिल पटेल, रवि प्रकाश, संजीव सरावगी, बृजेश द्विवेदी, जैनुल रजा आब्दी, अशोक सनफ्रान वैली के डायरेक्टर राजेश यादव, इं. एमएन गुप्ता, अनुराधा शर्मा, दीपक सक्सेना, दिनेश मिश्रा, अरिंदम घोष, नवीन मल्होत्रा, मनमोहन गेड़ा, पंकज मल्होत्रा, प्रदीप खर्द, रोहित पांडेय, लखन लाल गुप्ता, सुनील बिलैया, वैभव खानवलकर, ओमी यादव, अश्विनी शुक्ला, सुरेंद्र गुप्ता, संजय पटवारी, शिव सुंदर द्विवेदी, पूनम शर्मा, हरविंदर, नरेश गुप्ता, उदय सोनी, सौरभ रावत, मनु सरावगी, भरत सेठ आदि मौजूद रहे। अंत में आभार प्रदीप सरावगी ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें