फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी अधूरी तैयारियों के बीच शुरू हुआ काम

विज्ञापन
डोर टू डोर कचरा उठान का शुभारंभ करते मेयर रामतीर्थ सिंघल।
विज्ञापन
झांसी। काफी इंतजार के बाद आखिरकार सोमवार से डोर-टू-डोर कूड़ उठान का काम शुरू हुआ। नगर निगम अफसरों ने पहले चरण में 13 वार्डों से आरंभ करने की बात कही थी लेकिन, आज सिर्फ कुछ जगहों से ही कूड़ा उठाया जा सका।
विज्ञापन

घरों से कूड़ा उठाने का काम एक अरसे से बंद है। स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए यह दुबाना शुरू कराया जा रहा। पहले यह काम 15 जुलाई से आरंभ होना था लेकिन, गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में पेंच फंसने से काम शुरू नहीं हो सका। इसके बाद निगम प्रशासन ने सोमवार से स्मार्ट सिटी के एबीडी इलाके में शामिल मसीहागंज, आजादगंज, नानकगंज, सीपी मिशन, सिविल लाइंस पश्चिमी, सिविल लाइंस उत्तरी, मुकरयाना, सिविल लाइंस दक्षिणी, सिविल लाइंस प्रथम, खुशीपुरा प्रथम, खुशीपुरा द्वितीय, तालपुरा प्रथम, तालपुरा द्वितीय से काम शुरू कराने की रणनीति बनाई लेकिन, आज सिविल लाइंस, सीपरी बाजार समेत कुछ इलाकों को छोड़कर दूसरे मोहल्लों तक कूड़ागाड़ी नहीं पहुंची। खुशीपुरा द्वितीय, तालपुरा प्रथम, तालपुरा द्वितीय, नानकगंज, मुकरयाना, दरीगरान, सिजरिया कॉलोनी, चारखम्बा, बिसातखाना आदि इलाकों में लोग कूड़ा गाड़ी का इंतजार करते रहे लेकिन, दोपहर बाद भी यहां कूड़ा गाड़ी नहीं पहुंची हालांकि निगम अफसरों का कहना है कि अभी परीक्षण के तौर पर काम शुरू किया गया है। अन्य उपकरण आने पर जल्द ही इसमें सुधार किया जाएगा।
आधी-अधूरी तैयारियों के साथ शुरू किया काम
डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम निगम प्रशासन ने सिर्फ कागजी तौर पर ही शुरू किया है। अभी कार्यदायी एजेंसी एजी एनवायरो इंफ्रा के पास इसके लिए पर्याप्त उपकरण तक नहीं हैं। आज से काम की शुरूआत होने के बावजूद कांपैक्टर नहीं हैं। ऐसे में पूरा कूड़ा यहां से उठाकर डपिंग ग्राउंड तक नहीं पहुंचाया जा सकता। इसी वजह से आज सिर्फ चुनिंदा स्थानों पर ही कूड़ा उठाने का काम किया गया।
विज्ञापन

महापौर ने रवाना की कूड़ा गाड़ियां
मसीहागंज से रवाना हुआ गाड़ियां
महापौर रामतीर्थ सिंघल एवं अपर नगर आयुक्त शादाब असलम की मौजूदगी में मसीहागंज, सीपरी बाजार से कूड़ा गाड़ियों को रवाना किया गया। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान महापौैर ने कहाकि पिछली बार के मुकाबले नई व्यवस्था को पुख्ता बनाने की कोशिश की गई है। इससे झांसी को स्वच्छ बनाए रखने में मदद मिलेगी। कहा, चरणबद्घ तरीके से इस काम को आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान पार्षद महेश गौतम, आर्दश गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें