झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट पर खेली जा रही डॉ. वृंदावन लाल वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को स्टेडियम ए बनाम डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम ए की टीम ने 410 रनों से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच आदर्श शर्मा रहे।
प्रतियोगिता में स्टेडियम ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 40 ओवरों में पांच विकेट पर 456 रनों का विशाल स्कोर बनाया। टीम के ओपनर बल्लेबाज करन कुशवाहा 7 रन पर ही आउट हो गए। सक्षम श्रीवास्तव ने 25 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 39 रन बनाए। मैच में आदर्श शर्मा 27 चौके व एक छक्के के साथ सर्वाधिक 189 रनों के निजी स्कोर पर नॉट आउट रहे। स्टेडियम की ओर से तनिष्क ने 29 रन बनाए।
डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन की ओर से इरफान ने दो विकेट लिए। जबकि, पुष्पेंद्र व महेंद्र जोशी को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन की पूरी टीम 11.2 ओवरों में सिर्फ 46 रन पर ही ऑल आउट हो गई। जिसमें सिर्फ विजय यादव ही दोहरे अंक तक पहुंच कर 18 रन बनाए। अक्षय सेन ने सर्वाधिक चार विकट लिए। मैच के दौरान परवेज खान और विपुल तेलंग अंपायर की भूमिका में रहे। बृजेंद्र सिंह स्कोरर एवं मोहम्मद रहूफ आब्जर्वर रहे।