फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरुनानक व पं. नेहरू के आदर्शों पर चलें

Tue, 15 Nov 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
childrens day - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
उन्नाव गेट बाहर स्थित श्री शिव परिवार पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई। इस मौके पर श्री गुरुनानक देव जी की भी जयंती मनाई गई। स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान बच्चों ने भेल पुरी, गोल गप्पे, समोसे आदि के स्टाल लगाए। झूलों में बैठकर बच्चों ने आनंद लिया। बच्चों को बिस्किट्स व बैलून उपहार में दिए गए। एमडी चांदनी कुशवाहा ने कहा कि बच्चे पं. जवाहर लाल नेहरु और श्री गुरुनानक देव जी के आदर्शों पर चले। प्रधानाचार्य बालकृष्ण पाठक ने महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नीलम गुप्ता, रूपा कुशवाहा, सोनिया पांडेय, नीतू कुशवाहा, पूजा कुशवाहा, फातिमा राईन, रानी कुशवाहा, एकता यादव, रुचि वर्मा मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


बच्चों को फल व उपहार बांटे
झांसी। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी नत्थू कुशवाहा एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश खत्री ने बाल दिवस के उपलक्ष्य में दलित व आदिवासी बस्तियों में जाकर बच्चों को फल, मिठाइयां व उपहार वितरित किए। बुंदेलखंड प्रभारी नत्थू कुशवाहा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजें। इस अवसर पर मंडल प्रभारी ज्ञानेश्वर कुशवाहा, जिला प्रभारी दामोदर कुशवाहा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पिंकी रायकवार, बालकिशन, दामोदर कुशवाहा, चंदन कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, प्रमोद यादव मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें