फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसातखाने में लगा गंदी का अंबार, लोगों को सता रहा बीमारियों का डर

विज्ञापन
squalor in bisati bazzar
विज्ञापन
झांसी। महानगर के राई का ताजिया स्थित बिसातखाने में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिसके चलते इलाके के लोगों को गंभीर बीमारियों को भय सता रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी जिम्मेंदार ध्यान नही दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से इलाके में सफाई कर्मियों को नियुक्ति तो की गई है, लेकिन सफाई कर्मियों की मनमानी का खामियाजा इलाके के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इलाके की अधिकतर नालियां पूरी तरह से जाम हो जाने के कारण सड़क पर ही नालियों का गंदा पानी बहने लगा है और लोगों गंभीर बीमारियों का भय सताने लगा है। वहीं, इलाके में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है। जिसके चलते स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नही लाई गई है।
महीनों से इलाके में सफाई कर्मी सफाई करने के लिए नहीं आए। जिसके चलते पूरा इलाका गंदगी से पटा हुआ है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद वसीम, स्थानीय नागरिक
लोगों के घरों के बाहर ही जगह-जगह कूढे़ के ढेर लगे हुए है। जिससे लोगों का निकला भी दूभर हो गया है। लगातार शिकायतें की गई लेकिन कोई असर नहीं हुआ है।
इरफान, स्थानीय नागरिक
इलाके में यदा-कदा ही सफाई कर्मी सफाई करने के लिए आते हैं। लेकिन ऊपरी हिस्सों की ही सफाई करके औपचारिकता निभाकर चले जाते हैं।
इमरान अली, स्थानीय नागरिक
इलाके की नालियां तो सालों से साफ नही होने के कारण पूरी तरह से जाम हैं व उनमें से बदबू आने लगी है। जिससे लोगों का घरों से निकला भी मुश्किल हो गया है।
नौशाद अहमद, स्थानीय नागरिक
यह इलाके हमेशा से ही नगर निगम की उपेक्षा का शिकार रहा है। इलाके में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। लोगों को बीमारियों का खतरा बना रहता है।
हनीफ, स्थानीय नागरिक
सफाई नही होने के कारण इलाके में काफी बदबू फैली हुई है। बड़ों के अलावा बच्चों का घरों से निकलना भी मुश्किल है। स्थाई निदान आवश्यक है।
नरूसवा, छात्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें