फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में जांची जाएगी जिमनास्ट हॉल के निर्माण कार्य की प्रगति

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा नौ सितंबर को होगी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में तीन करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से बन रहे अंतरराष्ट्रीय मानक के जिमनास्ट हाल के निर्माण कार्य की प्रगति भी जांची जाएगी। इसमें निर्माण एजेंसी एवं खेल विभाग के अधिकारी भी उच्चाधिकारियों को अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

कोरोना काल के कारण प्रदेश में कई निर्माण कार्य काफी प्रभावित हो चले है। इनमें गति आए। ऐसे में प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में लखनऊ में बैठक आयोजित होगी। इसमें सभी निर्माण एजेंसियां और संबंधित विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानक का एयरकंडीशनर जिमनास्ट हॉल तैयार हो रहा है, जिसे सितंबर 2020 तक बनना है। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में क्या गति आई है, इसकी भी बैठक में जानकारी उच्चाधिकारी लेंगे। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर के अनुसार जिमनास्ट हाल में बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें