फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया पर रखे ट्रांसफार्मर बन सकते हैं हादसे का कारण

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर के नीचे बना रैंप कभी भी गिर सकता है। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार कालीबाड़ी के पास नाले की पुलिया के पास रखे ट्रांसफार्मर कभी भी गिरकर हादसे का कारण बन सकते हैं। पुलिया के कारण ट्रांसफार्मर के प्लेटफार्म कमजोर होते जा रहे हैं। स्थानीय पार्षद ने बिजली अधिकारियों से ट्रांसफार्मरों को दूसरी जगह स्थापित करने का आग्रह कर रखा है, लेकिन अधिकारी बजट की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 36 प्रेमगंज से निकले नाले की पुलिया के पास दो बिजली के ट्रांसफार्मर रखे हैं। ट्रांसफार्मरों नीचे से ही पानी की पाइप लाइन निकली है। पाइप लाइन में लीकेज होने के बाद भी उसकी मरम्मत ट्रांसफार्मरों के रखे होने के कारण नहीं हो पा रही है। लीकेज के कारण लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। बरसात के दौरान नाले में पानी बढ़ने पर ट्रांसफार्मरों तक पहुंच जाता है। दूसरा ट्रांसफार्मरों के प्लेटफार्म भी कमजोर हो रहे हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। स्थानीय पार्षद उमेश जोशी ने बताया कि वे कई बार बिजली अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर ट्रांसफार्मरों को पास ही खाली दूसरी जगह पर स्थापित करने का आग्रह कर चुके हैं। इससे पाइप लाइन के लीकेज भी ठीक हो जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि शिफ्टिंग के लिए उनके पास बजट नहीं है। इस कारण समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें