संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम का तरणताल तैराकों के लिए शुरू हो गया है। तैराकी के शौकीन इसका लुत्फ लेने के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। तरणताल का शुभारंभ पुलिस उप महानिरीक्षक केशव कुमार चौधरी ने विधि विधान से पूजा अर्चन कर किया।
तरणताल का संचालन सुबह और शाम तीन-तीन पालियों में किया जाएगा। सुबह छह से नौ बजे तक और शाम की पाली में चार से सात बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। शाम छह से सात बजे की पाली में महिलाओं को तैराकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुभारंभ के मौके पर संजीव सरावगी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, राजेश सोनकर, रामबाबू बारी, आशीष श्रीवास्वत, राजा खान, अश्वनी शुक्ला, सुषमा कुमारी आदि मौजूद रहे।