झांसी। बैकुंठी चौदस पर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा भगवान महाकालेश्वर का दूध, दही व पंचामृत से अभिषक कर फूलों से श्रृंगार किया गया। रात्रि में मंदिरों पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर विद्युत छटा से जगमगाते रहे।
श्री महाकालेश्वर जी महाराज सेवा समिति के तत्वावधान में राजा बाबा मंदिर पर महाकालेश्वर सेना समिति द्वारा भगवान महाक ालेश्वर का दूध-दही से अभिषेक कर श्रृंगार किया गया। वहीं, मंदिरों को दीपों से सजाया गया। साथ ही श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर अजीत राय, संजीव साहू, अनिल मुदगिल, राजेंद्र दीक्षित, गिरधारी लाल, प्रकाश साहू, सत्यप्रकाश शिवहरे, धर्मेंद्र शिवहरे, डॉ. विजय रावत व गौतम राज मौजूद रहे।
वहीं, श्री महाकालेश्वर मंदिर द्वारा बड़ागांव गेट बाहर श्री महाकालेश्वर का श्रृंगार कर 1100 बत्तियों से महाआरती की गई। इसके बाद रात्रि में रंग-बिरंगी आतिशबाजी की गई। इस मौके पर पुजारी पंकज बाबू, राज कुमार टकसारी, राजीव पांडेय, राजेंद्र, ब्रजेश बड़ौनिया, रमेश अग्रवाल, राजीव लोचन त्रिपाठी, आशीष गुप्ता, आदि उपस्थित रहे। संचालन ओमप्रकाश ने किया।
इसके अलावा बड़ागांव स्थित श्री हनुमान मंदिर में बैकुंठी चौदस के उपलक्ष्य में हनुमान जी का श्रृंगार कर 1008 बत्तियों से आरती की गई। वहीं, स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर काली चरण, जुगल शिवहरे, रवीश त्रिपाठी, गुब्बर माली, सेवक ताम्रकार, श्रीराम पुरोहित, देवदत्त नायक, महेश पांडेय, विष्णु तिवारी, जगदीश कुमार आदि मौजूद रहे।
फूटा चौपड़ा स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर में बैकुंठी चौदस पर मंगलवार को वैदिक मंत्रों के बीच महादेव का अभिषेक व श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, कैलाश सक्सेना, कुलदीप शर्मा, केसी गुप्ता आदि मौजूद रहे।