फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

Wed, 25 Nov 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद की हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। जनपद में 85 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराने की तैयारी है। पिछले वर्ष 76 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक परीक्षा केंद्रों के बढ़ने क ा कारण 2168 परीक्षार्थियों का अधिक होना है। झांसी सदर तहसील में 1057, मऊरानीपुर में 679, गरौठा में 428 एवं मोंठ में 102 परीक्षार्थी गत वर्ष के सापेक्ष अधिक हैं।

ऐसे में उक्त तहसीलों में परीक्षा केंद्रों के बढ़ाए जाने की पूरी संभावना है। वहीं, कस्बाई क्षेत्रों की छात्राओं को नजदीक ी विद्यालयों में परीक्षा दिलाने को भी एक कारण माना जा रहा है। इससे छात्राएं व उनके अभिभावक आसानी से परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 की परिषदीय परीक्षा में करीब 196 माध्यमिक विद्यालयों के हाई स्कूल व इंटर के  लगभग 52885 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। पिछले वर्ष 50717 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें