फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण कार्यों में लाएं तेजी: एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एरच। शनिवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वरुण कुमार पांडेय ने गरौठा तहसील में बन रहे जनरल विपिन रावत डिफेंस कॉरिडोर झांसी नोड का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने नगर पंचायत का भी औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान बताया गया कि डिफेंस कॉरिडोर के लिए 1090 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। कॉरिडोर के चारों ओर बन रही बाउंड्रीवॉल और सड़क निर्माण लगभग 70 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। बताया कि बारिश से निर्माण कार्यों में व्यवधान आया है। एडीएम ने यूपीडा के सहायक अभियंता व प्रोजेक्ट मैनेजर को शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि डिफेंस कॉरिडोर से लिंंक एक्सप्रेस वे निकलना है। इसके लिए पहले डिजिटल सर्वे का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार गरौठा अमृतलाल, यूपीडा के सहायक अभियंता अजय अहिरवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम ने नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष जयचंद्र राजपूत से नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने नगर में कराए जाने वाले विकास कार्यों के एस्टिमेट उपलब्ध कराने को कहा, ताकि विकास कार्य जल्द कराए जा सकें।
विज्ञापन

इस अवसर पर अवर अभियंता नरेंद्र कुमार, लेखपाल जितेंद्र सिंह, सहकारी बैक के पूर्व चेयरमेन ओेमकार सिंह, प्रवीण बुधोलिया, अमित सचान, अमित बुधौलिया, धर्मेन्द्र सिंह जखनवारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें