झांसी। हिरासत मेें लिए गए आरोपी मंथन ने पुलिस को बताया कि कृतिका मुझे नजरअंदाज करने लगी थी। जिसे मैं बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। पूछताछ में इस तरह की कई जानकारियां आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को दी हैं। पूरे मामले की जांच नवाबाद प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह कर रहे हैैं।
शनिवार को भी पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी कृतिका से अच्छी दोस्ती थी। लेकिन, कई दिनों से वह उसे नजरअंदाज कर रही थी। बात करने पर कृतिका उसको नजरअंदाज करती थी। वह हुकुमेंद्र के साथ ज्यादा रहती थी, जो उसे पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर साथी छात्र उसको कमेंट्स भी करते थे। उसने पुलिस को बताया कि समय-समय पर उसका सहयोग भी किया। उस पर खर्च की गई रकम की जानकारी भी पुलिस को दी है। शनिवार को पुलिस ने उससे कई घंटे पूछताछ की।