आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने तीन आरक्षित विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें अक्तूबर और नवंबर 2026 के दौरान संचालित होंगी। इनका उद्देश्य यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करना है।
विज्ञापन
इनमें गाड़ी संख्या 04212/04211 सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस और गाड़ी संख्या 04226/04225 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच दो साप्ताहिक ट्रेनें शामिल हैं। गाड़ी संख्या 04212 सुल्तानपुर से 21 अक्तूबर से 11 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 04211 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 अक्तूबर से 12 नवंबर तक हर गुरुवार को रवाना होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 04226 वाराणसी से 22 अक्तूबर से 12 नवंबर तक हर गुरुवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 04225 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 23 अक्तूबर से 13 नवंबर तक हर शुक्रवार को चलेगी। दोनों ट्रेनों में 14 इकॉनमी, चार सामान्य और दो एसएलआर कोच सहित कुल 20 कोच होंगे। ये ट्रेनें लखनऊ, कानपुर, झांसी, रानी कमलापति और भुसावल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी।