फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Train: रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन 30 को चलेगी, यात्रियों को लंबी वेटिंग से मिलेगी राहत

Sat, 29 Aug 2026 11:51 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति विशेष ट्रेन 30 अगस्त को रानी कमलापति स्टेशन से चलेगी और वापसी में 31 अगस्त को निजामुद्दीन से आएगी। 
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और भोपाल से मिल रही लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे विशेष ट्रेन चलाएगा। रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति विशेष ट्रेन (02157/02158) 30 अगस्त को रानी कमलापति स्टेशन से चलेगी और वापसी में 31 अगस्त को निजामुद्दीन से आएगी। उक्त ट्रेन के संचालन से यात्रियों को लंबी बेटिंग स राहत मिलेगी।
विज्ञापन


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रानीकमलापति-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन (02157) 30 अगस्त को रानी कमलापति स्टेशन से रात 9:20 बजे चलकर विदिशा, बीना के रास्ते 31 अगस्त की सुबह 3:10 बजे झांसी पहुंचेगी। यहां से ग्वालियर, मथुरा होते हुए सुबह 10:30 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 31 अगस्त को हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति विशेष ट्रेन (02158) दोपहर 12:10 बजे चलकर 6:15 बजे झांसी होकर रात 11:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। इससे त्योहार के बाद वापसी करने वाले यात्रियों को विशेष राहत मिलेगी।


22 कोच की होगी विशेष ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआर/डी, 4 सामान्य श्रेणी, 12 स्लीपर, 3 वातानुकूलित थ्री-टियर और 1 वातानुकूलित सेकंड क्लास कोच शामिल हैं। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी में सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें