फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सचिव ने परखीं कमियां, समस्याएं दूर कराने का अश्वासन

विज्ञापन
मेडिकल कालेज - फोटो : ?????? ?????
विज्ञापन
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के पहले झांसी में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाने लगा है। झांसी आए विशेष सचिव विकास गोठलवाल ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना वायरस से जुड़े प्रोटोकॉल के अनुपालन की समीक्षा की। साथ ही इमरजेंसी और कोविड अस्पताल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह विशेष सचिव ने कॉलेज अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। उन्होंने कोविड के प्रोटोकॉल की समीक्षा करते हुए मरीज के उपचार की प्रक्रिया को जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के लिए जरूरी संसाधनों के बाबत पूछताछ की। कॉलेज अधिकारियों ने इमरजेंसी को सुसज्जित करने की मांग की। इसके अलावा स्वीकृति के बावजूद आरटी पीसीआर मशीन न मिलने की समस्या बताई। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान करा दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी और कोविड अस्पताल का जायजा लिया। उनके साथ में पीजीआई के वरिष्ठ डॉक्टर भी थे। उन्होंने सीएमओ कार्यालय का भी भ्रमण किया। कोविड संक्रमित मरीज के सर्विलांस, कांटेक्ट ट्रेसिंग, सैंपल कलेक्शन की स्थिति को जाना। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयश्री शुक्ला, डॉ. अनुराधा ने बताया कि जब कोई संक्रमित मिलता है तो उसके साथ रहने वाले व संपर्क में आने वालों को संस्थागत क्वारंटीन किया जाता है। बताया गया कि विशेष सचिव शनिवार तक झांसी में ही रहेंगे। इस दौरान वह जिला अस्पताल का भी निरीक्षण कर सकते हैं। बताया गया कि वह विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के बाद शासन को सौंपेंगे। यदि कमियां मिलती हैं तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें