फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरैया मेला प्रदेश में रखता है अनूठी पहचान : रमा आरपी निरंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा। दस दिवसीय गौरैया मेला महोत्सव का शुभारंभ एक जनवरी से किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रमा आरपी निरंजन ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गौरैया मेला प्रदेश में अनूठी पहचान रखता है।
विज्ञापन


गैराहा स्थित गौरैया इंटर कॉलेज में 65वें गौरैया मेला महोत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। स्वागत में बच्चों ने गीत गाकर अभिवादन किया। जिन्हें सम्मानित किया गया।
रमा आरपी निरंजन ने विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए अपनी निधि से 20 से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय और इस क्षेत्र से उनका पुराना नाता रहा है। उन्होंने विद्यालय प्रांगण में ध्वज पताका फहराया। पौधकर किया। इसके साथ ही गौरैया माता तथा प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन किए। वहीं, कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री अरुण सिंह तोमर, डॉक्टर सत्येंद्र सिंह, हरचरण लिटौरिया, शिवशंकर सिंह, भीम प्रताप सिंह, चंद्रपाल सिंह ने सभा को संबोधित किया। मेला महोत्सव में थाना प्रभारी निरीक्षक उल्दन दिनेश कुमार कुरील पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान कृपेंद्र सिंह, कृष्ण पाल सिंह, उप प्रबंधक भीम प्रताप सिंह, सचींद्र तिवारी, नरेंद्र सिंह, छत्रपाल श्रीवास, सत्यपाल सिंह, डॉक्टर सत्येंद्र सिंह, अरुण सिंह, हरचरण लिटोरिया, पंकज सिंह, धीरेंद्र, नेहा सिंह मौजूद रहे।


ये हुए सम्मानित

मुख्य अतिथि रमा निरंजन, आरपी निरंजन, प्रधान इमिलिया पंकज सिंह, धीरू उल्दन, प्रमोद सिरौठिया, हरिशचंद्र सिंह विद्रोही, चंद्रपाल सिंह लल्ला को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें