फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: टिकट बनाने में यात्रियों की मददगार बनेगी रेलकर्मियों की जैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ के लिए की गई है विशेष व्यवस्था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महाकुंभ में यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी के तहत कुंभ के दौरान तैनात रेल कर्मियों की जैकेट पर पीछे क्यूआर कोड प्रिंट रहेगा, जिसे स्कैन करते ही यूटीएस मोबाइल ऐप डाउनलोड हो जाएगा, जिसके जरिये यात्री अपने टिकट बना सकेंगे।
महाकुंभ के दौरान रेलवे के वाणिज्य विभाग के कर्मचारी प्रयागराज जंक्शन पर विशेष ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। कर्मचारी हरे रंग की जैकेट पहने रहेंगे। उनकी जैकेट के पीछे एक क्यूआर कोड अंकित रहेगा, जिसे स्कैन करने पर क्यूआर करने पर एक लिंक मिलेगा, जो सीधे यूटीएस (अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम) ऐप पर ले जाएगा। इसके माध्यम से यात्री टिकट बुकिंग के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकेंगे। इस ऐप के जरिये यात्री बगैर कतार में लगे अपने अनारक्षित टिकट बुक कर सकेंगे। इससे उनकी समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन

0000
कोचों में नजर आएगी कुंभ की भव्यता
महाकुंभ के दौरान रेल प्रशासन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के कोचों पर महाकुंभ की भव्यता नजर आएगी। इसके लिए सौ कोचों पर विनाइल रैपिंग की जाएगी, जिसमें महाकुंभ से जुड़े अलग-अलग चित्र देखने को मिलेंगे। रेल प्रशासन की ओर से इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।
0000
झांसी के यात्रियों को मिलेंगे पीले रंग के टिकट
महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए रेल प्रशासन की ओर से विशेष रंगीन टिकट प्रणाली की शुरुआत की है। इसके तहत प्रयागराज जंक्शन, नैनी जंक्शन और छिवकी स्टेशन से अलग-अलग रूट के यात्रियों को अलग-अलग रंग के टिकट जारी किए जाएंगे। मानिकपुर, सतना और झांसी की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए पीले रंग के टिकट दिए जाएंगे।
विज्ञापन


00000
कुंभ में श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए रेल प्रशासन की ओर से आवश्यक सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी के तहत रेलकर्मियों के जैकेट के जरिये क्यूआर कोड स्कैन करने की भी सहूलिय दी जा रही है। इसके अलावा विशेष ट्रेनों के संचालन की भी तैयारी है।
- मनोज कुमार सिंह, मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें