सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोके जाने के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इलाइट चौराहे पर प्रदर्शन किया।
शाम को चुपचाप आए कुछ युवा कार्यकर्ताओं ने इलाइट चौराहे पर सीएम योगी का पुतला फूंका और वहां लगे पीएम मोदी का होर्डिंग फाड़ दिया। इससे अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से तीन कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया।