फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सपा नेता दीपनारायण यादव की बढ़ीं मुश्किलें, आय से अधिक मामले में ईडी करेगी पूछताछ

Wed, 19 Oct 2022 05:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

विजिलेंस की जांच में विधायक का खर्च आय से 23.02 करोड़ रुपये अधिक पाया गया था। इस मुकदमे की जांच विजिलेंस की कानपुर यूनिट द्वारा की जा रही है। इसी मुकदमे के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय की प्रयागराज यूनिट ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
सपा नेता दीपनारायण यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जेल में बंद गरौठा के पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव के आय से अधिक संपत्ति के मामले में बयान दर्ज करेगा। इसके लिए पूर्व विधायक को झांसी से ईडी की प्रयागराज यूनिट ले जाया जाएगा। इसे लेकर ईडी की ओर से पूर्व विधायक को समन जारी किया जा चुका है।

विज्ञापन

 

कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के मामले में पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव 26 सितंबर से जेल में बंद हैं। इस मामले में उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। जबकि, इससे पहले 30 जुलाई को विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज किया था।

 

विजिलेंस की जांच में विधायक का खर्च आय से 23.02 करोड़ रुपये अधिक पाया गया था। इस मुकदमे की जांच विजिलेंस की कानपुर यूनिट द्वारा की जा रही है। इसी मुकदमे के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय की प्रयागराज यूनिट ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

 

एफआईआर दर्ज होने के बाद ईडी की ओर से आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। ईडी ने दीपनारायण को समन जारी कर दिए हैं। अब उनके बयान दर्ज करने की तैयारी है। इसके लिए अगले माह नवंबर में दीपनारायण को जेल से प्रयागराज ले जाया जाएगा। ईडी द्वारा जल्द इसकी तिथि तय कर स्थानीय प्रशासन को सूचित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें