झांसी के पृथ्वीपुर निवासी चार किसान बुधवार को हादसे का शिकार हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई और तीन घायल हैं। घायलों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, पृथ्वीपुर निवासी विनोद पाल (25) गांव के ही भागीरथ पाल, बैजनाथ अहिरवार व श्यामलाल केवट के साथ मूंगफली बेचने भोजला मंडी जा रहे थे। चारों लोडर पर सवार थे। इसी दौरान हाईवे पर रक्सा के पास एक ट्रक ने उनके लोडर में टक्कर मार दी, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां विनोद पाल की मौत हो गई।