फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता के ट्वीट पर असमंजस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ललितपुर के एक मरीज ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद को ट्वीट करके अपने पिता को झांसी के कोविड अस्पताल में भर्ती करने की गुहार लगाई। उसके जवाब में कहा गया कि आधे घंटे के अंदर मरीज को भर्ती कर दिया जाएगा। हालांकि, इस तरह की किसी भी तरह की जानकारी से मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इंकार किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर फिल्म अभिनेता सोनू सूद के ट्वीट का स्क्रीनशॉट खूब वायरल हुआ। इसमें राजीव चौरसिया नामक एक व्यक्ति ने लिखा कि सोनू सूद सर मेरे पिता का ऑक्सीजन लेवल कम है। उसे झांसी में एक बेड दिलवा दो। मैं बड़ी मुश्किल से पिता को एंबुलेंस से ललितपुर से झांसी ले जा रहा हूं। तीस मिनट में पहुंच जाउंगा। इसके बाद स्क्रीनशॉट में सोनू सूद नेे जवाब देते हुए कहा कि झांसी पहुंचने से पहले अगले तीस मिनट में झांसी मेडिकल कॉलेज में आपके पिता के लिए आईसीयू बेड तैयार रहेगा।
इस मामले में जब मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास किसी फिल्म अभिनेता का फोन नहीं आया है और न ही किसी ने फिल्म अभिनेता का नाम लेकर मरीज भर्ती करने के लिए कहा है। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट असली है या नकली। यदि यह असली है तो फिल्म अभिनेता ने किससे बात करके मरीज को भर्ती कराया?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें