फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज-कल में रामराजा हॉस्पिटल में भर्ती होने लगेंगे कोविड मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना के हाहाकार के बीच बड़ी राहत की खबर है। ओरछा मार्ग पर बना रामराजा हॉस्पिटल एक-दो दिन में शुरू हो सकता है। यहां पर 500 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा है। एल-1 लेवल के इस अस्पताल में ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो गया है। रामराजा हॉस्पिटल को शुरू करने में पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बड़ी पहल की है। वह शुक्रवार को झांसी आईं और समस्या का समाधान कराया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो चुकी है। हाल ये है कि नर्सिंगहोमों में पलंग की कमी पड़ गई है। ओरछा मार्ग स्थित बंद पड़े रामराजा हॉस्पिटल को फिर से शुरू करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और झांसी की पूर्व सांसद उमा भारती ने पहल की। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने पूर्व सांसद से बात की थी और कहा था कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते रामराजा हॉस्पिटल को शुरू करके उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कोरोना मरीजों को काफी राहत दी जा सकती है।
इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की। मुख्यमंत्री ने भी अस्पताल चालू करने पर सहमति जता दी। शुक्रवार को उमा भारती ने झांसी आकर हॉस्पिटल के पार्टनरों से बात की और कहा कि कोरोना महामारी में प्रमुखता मरीज हैं। उन्हें समय से उपचार मिल सके इसलिए हॉस्पिटल शुरू होना जरूरी है। इस पर पार्टनरों ने भी सहमति जता दी। बबीना विधायक ने बताया कि शुक्रवार से ही हॉस्पिटल का ऑक्सीजन प्लांट शुरू कर दिया गया है। यहां पर कोरोना के 500 मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। यह हॉस्पिटल एल-1 लेवल का होगा। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों के मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल कोरोना की पहली लहर में भी रामराजा हॉस्पिटल को बतौर कोविड अस्पताल शुरू करने की तैयारी थी, मगर तमाम पेच होने के कारण ऐसा नहीं हो सका था। मामला जब सीधे भाजपा की कद्दावर नेता उमा भारती के सामने पहुंचा तो समस्या को उन्होंने हल करा दिया। यह झांसी का सबसे बड़ा अस्पताल होगा, जहां एक साथ इतने कोरोना मरीज भर्ती हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें