फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेटा-बेटी एक समान, सबको पढ़ने का दें अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
टोड़ीफतेहपुर। ग्राम पंडवाहा में स्थित कंपोजिट परिषदीय विद्यालय के छात्रों द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा का संदेश दिया गया। रैली का शुभारंभ प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों द्वारा बच्चों को जागरूकता संदेश देते हुए किया। बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांव की गलियों में निकले और बेटा-बेटी एक समान, शिक्षा है सबका अधिकार, आओ स्कूल चलें हम सब, पढ़-लिखकर आगे बढ़ें हम सब, जैसे नारे लगाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे थे। शिक्षकों द्वारा अभिवावकों को सरकार द्वारा दी जा रही निशुल्क सुविधाओं की जानकारी देते हुए बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक रामसिंह पटेल ने कहा कि विद्यालय में बच्चों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, हमारा प्रयास है कि गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।ग्राम प्रधान तारादेवी, भूपेंद्र होंडा ने बताया कि शिक्षा ही विकास की कुंजी है, हर माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजें और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। इस अवसर पर दीपिका यादव, नंदनी आर्य, कुंतीदेवी, रीना जैन, अनुराधा, राधा गुप्ता, अनुराग सोनी, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें