फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुत्र ने मां पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा करके घर आने पर मां ने लगाई थी फटकार, घटना के बाद भाग निकला आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो /एजेंसी
झांसी/मोंठ। मोंठ के कुम्हरार गांव में बुधवार रात करीब 10:30 बजे एक हृदयविदारक घटना सामने आई। नशे में घर लौटने पर फटकारे जाने से नाराज होकर गुस्से में पुत्र ने अपनी मां पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। घटना में मां गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। उसे पहले मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां हालत नाजुक होने पर देर-रात उसे मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत स्थित बताई जा रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि गांव की कुसमा देवी (65) का पुत्र सोनू सारा दिन घर से बाहर रहता है। बुधवार रात भी वह शराब के नशे में घर लौटा। यह देखकर मां कुसमा ने उसे फटकराते हुए अपनी आदत में सुधार लाने को कहा। नशे में धुत्त सोनू मां से विवाद करने लगा। विवाद के दौरान गुस्से में आकर वह घर में रखे पेट्रोल की कटिया उठा लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, उसने मां पर छिड़ककर आग लगा दी। कुसमा बचाने की गुहार लगाते हुए इधर-उधर भागने लगीं। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मोंठ पुलिस भी पहुंच गई। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक घटना के बाद आरोपी सोनू भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। घायल कुसमा को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें