फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी के बाहर जाने के बाद ससुराल में फंदा लगाकर दामाद ने दी जान

Wed, 12 Aug 2026 02:36 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी/पूंछ। पूंछ थाना के बाजार मोहल्ला में मंगलवार सुबह युवक ने पत्नी के बाहर जाने के बाद ससुराल में फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी ने लौटने पर उसका शव पंखे के सहारे लटका देखा। युवक करीब चार साल से ससुराल में रह रहा था। पुलिस को उसकी जेब से दो पन्ने का कागज मिला, इसमें पैसों का हिसाब लिखा था। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन

ककरबई गांव निवासी जगदीश उर्फ लाला (35) ने बाजार मोहल्ला निवासी अंजना से 10 साल पहले शादी की थी। दंपती को दो बेटियों समेत एक बेटा है। गांव में खेती-किसानी की जमीन अधिक न होने से वह गांव छोड़कर चार साल से ससुराल में आकर रहने लगा। परिजनों का कहना है जगदीश के साथ पत्नी अंजना काम करती थी। मंगलवार सुबह अंजना काम पर चली गई। तीनों बच्चे भी स्कूल चले गए। घर पर जगदीश अकेला था। दोपहर करीब 11:45 बजे अंजना जब काम से लौटी, तब अंदर बरामदे में जगदीश का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका था। यह देख अंजना चीखकर अचेत हो गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस एवं फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। शव को फंदे से नीचे उतरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने पर सुसाइड किए जाने की पुष्टि हुई है। उसकी जेब से दो पन्नों में लिखा हिसाब मिला है हालांकि परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता सके। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें