फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, सिसकते-कराहते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के एक मोहल्ले में बेटे द्वारा पिता को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया। जिस वक्त युवा उनके साथ मारपीट कर रहा था किसी ने इसका वीडियो बना लिया। यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसने भी देखा बुजुर्ग को पिटते देख अफसोस जताया। मामला पुलिस तक पहुंचा लेकिन घरेलू विवाद बताकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन

वीडियो में बेटे के हाथों पिता को पिटता देख हर किसी का सिर शर्म से झुक गया। बेटा पिता के प्रति अपशब्द कहते हुए लगातार उन पर हमलावर था। इस दौरान बुजुर्ग दर्द से कराह रहे थे और मदद के लिए अन्य परिजनों को बुला रहे थे। उनकी पुकार सुनकर यवुक की मां और भाई भी बचाने के लिए आए। इस पर युवा ने उन दोनों पर भी हमला कर दिया। रोते, बिलखते परिजन वहां से चले गए। इसके बाद भी उसने पिता को पीटना नहीं छोड़ा। इसी बीच किसी परिवार वाले ने पिता को पीटते हुए वीडियो बना लिया। यह जमकर वायरल हुआ। वीडियो देखकर लोगों ने बेटे की करतूत के लिए कमेंट्स भेजकर नाराजगी जाहिर की। यहां तक कहा कि ऐसे बेटे माता, पिता के लिए किसी अभिषाप से कम नहीं हैं। जानकारी के अनुसार वायरल होते-होते वीडियो और मामला पुलिस तक पहुंचा। लेकिन पुलिस ने घरेलू विवाद घर में ही सुलझाने की बात कहकर इसे रफादफा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें