झांसी। आईसीएससी (कक्षा 10) में ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल की छात्र मेधावी छात्रा स्नेहा भार्गव ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए है। स्नेहा का कहना है कि वह शुरू से ही टॉपर रही है।
अर्द्धवार्षिक परीक्षा में भी उसके 96 प्रतिशत अंक आए थे। सीपरी रायगंज निवासी स्नेहा के हिंदी में 100, अंग्रेजी में 96, गणित में 99 व सोशल साइंस में 100 प्रतिशत अंक आए है। स्नेहा के अनुसार वह मोबाइल का प्रयोग सिर्फ पढ़ाई के लिए करती थी। उन्होंने बताया कि पिता मुकेश भार्गव मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कार्यरत हैं। मां मनीषा गृहणी हैं। जो सफलता प्राप्त की है, इसका श्रेय माता पिता और स्कूल टीचरों को जाता है। वार्षिक परीक्षा के दौरान उसके माता पिता कहीं नहीं जाते थे। कोरोना वायरस के कारण कुछ विषयों के पेपर रद्द होने और लगातार तिथि के बढ़ने से आगे की तैयारी प्रभावित हो रही थी। अब परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। ऐसे में वह कक्षा 12 और इंजीनियरिंग की तैयारियों में जुट जाएगी।