फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों से नहीं उठ रहा कूड़ा, सड़कों पर भी फैला कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। घरों से नियमित कूड़ा उठाने का काम पटरी पर नहीं लौट पा रहा। कूड़ा न उठने की शिकायतें रोजाना बड़ी संख्या लोग नगर निगम में दर्ज करा रहे लेकिन, उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। पार्षदों में भी इसको लेकर खासी नाराजगी है लेकिन, निगम अफसरोें पर इसका कोई असर नहीं है।
विज्ञापन

सालिड वेस्ट प्रोजेक्ट के तहत घरों से सीधा कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम ने छह कंपनियों के साथ अनुबंध किया था लेकिन यह प्रयोग सफल नहीं हो सका। कुछ गिनी-चुनी जगहों से ही कूड़ा नियमित उठ रहा है बाकी जगहों पर यह व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। इस वजह से लोग सड़कों पर कूड़ा फेंक रहे हैं। तालपुरा, बिसाती बाजार, सुभाषगंज आदि इलाकों से भी रोजना कूड़ा नहीं उठ रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ महीने पहले तक नियमित कूड़ा उठता था लेकिन, फरवरी से कूड़ा रोजाना उठना बंद हो गया। कूड़ा गाड़ी तीन-चार दिन में एक बार आती है। तब तक यहां कूड़ा का अंबार लग जाता है। आने-जाने वाले वाहनों की वजह से कूड़ा पूरी सड़क पर फैल जाता है। इससे वहां आवारा जानवर भी इक्कठा हो जाते हैं। आने-जाने वाले राहगीरों को भी इस वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक निगम अफसरों से भी कूड़ा न उठने की शिकायत की गई लेकिन, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें