फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर वाटर हीटर, पंप, मशीनें और मैटिंग प्लाई

Wed, 09 Nov 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
thermal power plant - फोटो : demo
विज्ञापन
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विकास संस्थान की ओर से उद्यमियों को मार्केट देने के मकसद से लगाई गई प्रदर्शनी में तीस स्टाल लगाए गए। सेना और टाटा समूह ने भागीदारी नहीं की। प्रदर्शनी में उत्पादों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में रेलवे का स्टाल आकर्षण का केंद्र रहा। इस स्टाल पर विभिन्न प्रकार के लोहे के आइटम थे। इसके अलावा ट्रेन में काम आने वाले आइना और वाशवेसन भी थे। इसके अलावा बिजौली उद्योग मंडल द्वारा लगाए गए स्टाल में विभिन्न प्रकार के ताले, की- रिंग लिक्विड सोप, ग्राइंडिग, ब्लेंडिंग, सैपरेटिंग और ड्राइंग करने की मशीनें, सौर ऊर्जा से संचालित होने वाले सोलर वाटर हीटर, एलईडी बल्ब, फ्लड लाइट, स्ट्रीट लाइट, सोलर वाटर पंप और एलईडी ट्यूब लाइट, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम मंत्रालय कानपुर की ओर से मैटिंग, प्लाई, पायदान, गद्दे, तकिया और अन्य हस्तकला के उत्पाद जिसमें आकर्षक हिरन, मछली आदि शामिल थे। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कैंसर, हृदय रोग, नींद न आना समेत अन्य बीमारियों की दवाएं भी यहां पर स्टाल पर प्रदर्शित की गईं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के नट बोल्ट, ट्रांसफार्मर पावर ट्रिलर और एपेक्स के स्टाल लगाए गए। बीएचईएल के स्टाल पर विभिन्न प्रकार के बिजली के उपकरण प्रदर्शित किए गए थे।  

टेस्टी हैं आंवले के लड्डू
मंडलायुक्त के राममोहन राव ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान लिक्विड सोप, टायलेट क्लीनर, अचार और आंवला के लड्डू बनाने वाले कानपुर के मैन्यूफैक्चरर के स्टाल पर उन्होंने आंवला के लड्डू के बारे में जानकारी प्राप्त की। लड्डू शुगर फ्री हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की। सही तरीके से ब्रीफ नहीं करने पर वहां मौजूद व्यक्ति को डांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें