फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपे चालक को लूटा

Wed, 15 Jul 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बबीना थानांतर्गत घिसौली में सोमवार रात चार-पांच बदमाशों ने आपे चालक को मारपीट करके असलाह के बल पर आठ हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने थाने पर शिकायत की मगर पुलिस से कोई सुनवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन


बबीना के घिसौली निवासी भज्जू अहिरवार पुत्र मेवालाल ने बताया कि वह आपे चालक है। सोमवार को वह रात करीब आठ बजे घर लौट रहा था। घर के पास चौराहा पर चार-पांच बदमाशों ने उसे घेरकर रोक लिया। जब तब वह कुछ समझ पाता तब तक बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर असलाह के बल पर आठ हजार रुपये लूट कर भाग गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने पर की मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। थानाध्यक्ष ने लूट की वारदात को स्वीकार किया है। साथ ही यह भी माना कि पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें