फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयनीय हालत में बुुंदेलखंड का किसान

Wed, 15 Jul 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड राज्य निर्माण सेना के तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय संग्रहालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने अलग प्रांत निर्माण के लिए आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड की दयनीय हालत है, यहां का किसान बीज और खाद के लिए दर- दर भटक रहा है। किसान आत्महत्याएं करने को मजबूर हैं और शासन- प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है। बुंदेलखंड में बिजली का उत्पादन होने के बाद भी यहां के लोग विद्युत संकट झेलने को मजबूर हैं।

इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी मैथिली शरण मुद्गिल ने सेना द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हरगोविंद कुशवाहा, डा धन्नूलाल गौतम, के सी जैन, सुधीर सिंह गौर, राजकुमार राय, बुंदेलखंड विरासत एकेडमी की सेक्रेट्री साफिया खान को माल्यार्पण व बुके देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता महापौर किरण वर्मा ने की। इस अवसर पर मकबूल हुसैन सिद्दीकी, सुलतान आब्दी, देवेंद्र कुमार योगी, शेर खान, पुनीत श्रीवास्तव, डा निशांत यादव, संजीव सोनी, शमीम राईन, योगेश शर्मा, मृत्युंजय तिवारी, धर्मेंद्र राठौड़, राजीव गोस्वामी, सूर्यप्रकाश राय, भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीपक त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन



बुंदेलखंड राज्य के लिए एक मंच पर आए राजनैतिक दल
झांसी। मंगलवार को बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के तत्वावधान में पृथक प्रांत निर्माण आंदोलन को गति देने के लिए आयोजित बैठक में राजनैतिक पार्टियों के कई नेता एक मंच पर आए। हालांकि, बैठक में समाजवादी पार्टी के किसी भी नेता ने सहभागिता नहीं की।

इस अवसर पर बसपा के पूर्व विधायक बृजेंद्र कुमार व्यास ने कहा कि जैसे- जैसे इस आंदोलन से जनसमुदाय जुडे़गा, राजनैतिक लोग अपने आप ही जुड़ते जाएंगे। पूर्व मंत्री हरगोविंद कुशवाहा ने कहा कि बसपा प्रांत निर्माण के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक राजपूत ने कहा कि हमारे शीर्ष नेताओं की घोषणा के अनुसार तीन वर्ष में बुंदेलखंड राज्य का निर्माण हो जाएगा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डा धन्नू लाल गौतम ने कहा कि बिना आवाज बुलंद किए अलग प्रांत नहीं बन सकता है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी व महानगर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस ने तेलंगाना का निर्माण कर सिद्ध कर दिया है कि उनकी पार्टी छोटे राज्यों की पक्षधर है। राष्ट्रीय लोकदल के बुंदेलखंड प्रभारी ने कहा कि उनके नेता अजीत सिंह बुंदेलखंड की लड़ाई खुद लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के विनोद शर्मा व अर्चना गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी छोटे राज्यों की पक्षधर है।
राजद के सतेंद्र पाल सिंह ने कहा कि समय आ गया है जब राजनैतिक दलों को खेत खलिहानों पर पहुंचकर राजनीति करनी होगी। बुंदेलखंड विकास दल के पंडित विकास शर्मा व राहुल ने कहा कि उनका दल पृथक प्रांत के लिए शुरू से ही संघर्ष कर रहा है।

फारवर्ड ब्लाक के सेक्रेट्री मोहन नेपाली ने कहा कि इस आंदोलन में सभी राजनैतिक मंचों को एक मंच पर आ जाना चाहिए। नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष जैनुअल आब्दी ने कहा कि इस आंदोलन में उनकी पार्टी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौवीर सिंह यादव ने कहा कि जो राजनैतिक दल बुंदेलखंड के नाम पर चुनाव जीतकर मुद्दे को भूल जाते हैं, उनको सबक सिखाना चाहिए। घनश्याम कोरी ने कहा कि उनकी पार्टी तन मन धन से सहयोग करेगी। राष्ट्रीय समानता दल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि किसान व मजदूरों की गरीबी मिटाने के लिए बुंदेलखंड प्रांत बनना अत्यंत आवश्यक है। सीपीआई नेता प्रोफेसर इकबाल ने कहा कि वह अलग प्रांत निर्माण के समर्थन में हैं।

इसके अलावा जेडीयू से अरविंद कुमार, विजय कुमार खरे, प्रदीप सरावगी, मुकेश अहिरवार, सीताराम कुशवाहा, उत्कर्ष साहू, सिरोमणि राजपूत आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय व आभार महामंत्री अशोक सक्सेना ने व्यक्त किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें